Prayagraj News: एमएनएनआईटी के मालवीय हॉस्टल के कमरे में लगी आग
प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के मालवीय हॉस्टल में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हॉस्टल के एस-51 कमरे में रात करीब नौ बजे आग लगने से अफरातफरी मच गई। लपटें उठती देख सुरक्षा गार्डों और छात्रों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान शिवकुटी पुलिस भी मौके पर पहुंची। मुख्य वार्डन प्रो. सहदेव ने बताया कि कमरा नंबर एस-51 में बीटेक द्वितीय वर्ष के दो छात्र रहते हैं। घटना के समय दोनों छात्र कमरे में मौजूद नहीं थे। कमरा बाहर से बंद था। आग लगने की सूचना पर सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। यह भी पढ़ें- मदरसे में आग लगते ही मची चीख-पुकार, 79 छात्र पहुंचे अस्पताल; 4 की हालत गंभीर अग्निशमन विभाग की टीम भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.