Prayagraj News: एमएनएनआईटी: स्वचालित कार में जोड़ी टचस्क्रीन की खूबी
प्रयागराज, नवम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के विद्यार्थियों ने अपनी स्वचालित कार में टचस्क्रीन खूबी जोड़ दी है। इससे कार का संचालन अधिक सुविधाजनक, सहज और प्रभावी हो सकेगा। कार के आगे और पीछे, दोनों पंक्तियों में टचस्क्रीन डिस्प्ले की सुविधा दी गई है। छह सीटों वाली कार में कई अत्याधुनिक तकनीकों का समावेश है। इनमें तेज डेटा प्रोसेसिंग के लिए एनविडिया कंप्यूटिंग मॉड्यूल, रात्रिकालीन परिवेश की पहचान के लिए लिडार सेंसर तथा सटीक नेविगेशन के लिए उन्नत जीपीएस प्रणाली लगाई गई है। कार के सामने इंटेल का डेप्थ कैमरा है जो आसपास के परिवेश की गहराई और दूरी का आकलन करने में सहायक है। वाहन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और रोबोटिक्स से जुड़े कई मॉड्यूल भी लगाए गए हैं, जिनके लिए विशेष रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.