प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने इस बार एनी बेसेंट स्कूल की जगह पर होली ट्रिनिटी को बाढ़ शरणालय के रूप में चयनित करने का निर्णय लिया है। एनी बेसेंट भवन के पुराने और जर्जर होने के कारण यह फैसला लिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार बाढ़ प्रबंधन योजना के तहत एक शरणालय में बदलाव किया जाएगा और उसकी जगह होली ट्रिनिटी को शामिल किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...