Prayagraj News: एनसीसी कैडेट्स को दिया फायरिंग प्रशिक्षण
प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में बुधवार को 6 यूपी गर्ल्स बटालियन के एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने उन्हें हथियारों के सुरक्षित संचालन, सावधानियों तथा फायरिंग के दौरान अपनाए जाने वाले आवश्यक नियमों की जानकारी दी। सूबेदार भगत सिंह, लेफ्टिनेंट नेहा श्रीवास्तव, सेकंड ऑफिसर निहारिका यादव एवं इंस्ट्रक्टर विकास ने कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से कठिन परिस्थितियों में संयम और साहस के साथ कार्य करने की क्षमता विकसित होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.