Prayagraj News: एनसीजेडसीसी में तीन दिवसीय बाल उत्सव कल से
प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से शिक्षा में रंगमंच के अंतर्गत तीन दिवसीय बाल रंग उत्सव का शुभारंभ 11 अगस्त से होने जा रहा है। उत्सव के अंतर्गत पहले दिन नीरज कुशवाहा के निर्देशन में युगधारा और शिवेंद्र शुक्ल के निर्देशन में जामुन का पेड़ नाटक का मंचन किया जाएगा। जिसमें 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं अभिनय की प्रस्तुति करेंगे। 12 अगस्त को अहिल्याबाई व महारानी लक्ष्मीबाई नाटक का मंचन होगा तो 13 अगस्त को नया मकान व बोझ नहीं भविष्य हूं नाटक का मंचन आठवीं व नौवीं कक्षा के छात्रों की ओर से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.