Prayagraj News: एनसीजेडसीसी के राष्ट्रीय शिल्प मेला में होगी प्रतियोगिताएं
प्रयागराज, नवम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से इस बार का राष्ट्रीय शिल्प मेला एक दिसंबर केंद्र के परिसर में आयोजित होने जा रहा है। केंद्र प्रशासन ने मेले के अंतर्गत पहली बार विकसित भारत के रंग, संस्कृति के संग विषय पर कई रोचक और रचनात्मक प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए क्रिएटिव कार्य करने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। प्रतियोगिताएं दो और 13 दिसंबर को कराई जाएगी। इच्छुक युवा अपना पंजीकरण 27 नवंबर तक केंद्र के कार्यालय में करा सकते हैं। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर प्रतियोगिता कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.