प्रयागराज, अगस्त 11 -- Prayagraj News: आइस्मा के शक्ति दिवस पर मंगलवार को अपनी आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देने पहुंचे स्टेशन मास्टरों को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के गेट पर रोक दिया गया। उस वक्त जीएम की बैठक चल रही थी। इससे नाराज रेलकर्मी मुख्यालय के बाहर ही धूप में धरने पर बैठ गए और रघुपति राघव राजा राम... का भजन गाकर विरोध जताया। बाद में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (पीसीओएम) ने प्रदर्शनकारी स्टेशन मास्टरों को अंदर बुलाया और उनका ज्ञापन लिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (आइस्मा) के अध्यक्ष इंद्रसेन के नेतृत्व में स्टेशन मास्टर मुख्यालय पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान मनोज कुमार झा, इंद्रसेन, ज्ञानेंद्र पांडेय, विवेक वर्मा, उदय भान गुप्ता, लक्ष्मण रिछारिया, शाहरुख खान, राजेश मीणा और अब्दुल बारी अंसारी समेत ...