प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत वाकाथन, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण के साथ हुई। सुबह सात बजे महाप्रबंधक कार्यालय के संगम परिसर, सूबेदारगंज से रेलगांव स्थित स्पंदन अधिकारी क्लब तक वाकाथन निकाली गई। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ दिलाई। मुख्य सतर्कता अधिकारी विपुल कनौजिया सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष और कर्मचारी मौजूद रहे। संगम परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया गया। प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर डीआरएम कार्यालय में एडीआरएम दीपक कुमार ने रेलकर्मियों को शपथ दिखाई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एनएचए...