प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने बुधवार को प्रयागराज-नारायणपुर बाजार रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने रेलपथ, ओएचई, सिग्नलिंग, पुल-पुलियों, समपार और रेलवे परिसंपत्तियों की स्थिति देखी। जीएम ने अधिकारियों को संरक्षा और रेल परिचालन को प्राथमिकता देते हुए नियमित निरीक्षण और अनुरक्षण के निर्देश दिए। गैपुरा स्टेशन के नवनिर्मित भवन और यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया। इसके बाद मिर्जापुर और नारायणपुर बाजार स्टेशन का निरीक्षण किया। मिर्जापुर में भविष्य की यात्री जरूरतों के अनुसार प्रस्तावित विस्तार कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान डीआरएम रजनीश अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...