Prayagraj News: एनएसीओसीआई के राष्ट्रीय धार्मिक प्रमुख बने स्वामी शांडिल्य
प्रयागराज, नवम्बर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार, अत्याचार निवारण संगठन (एनएसीओसीआई) के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. राजेश शुक्ला ने श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य को संगठन का राष्ट्रीय धार्मिक प्रमुख मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र सौंपते हुए उनसे संगठन का कार्य शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया गया। डॉ. शुक्ला ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति पर हो रहे प्रहारों के मद्देनजर स्वामी शांडिल्य महाराज धर्म संरक्षण और विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की दिशा में कार्य करेंगे। स्वामी शांडिल्य महाराज ने जिम्मेदारी के लिए आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सनातन धर्म के संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं और संस्कृति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.