प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला), न्यू कटरा परिसर में शुक्रवार को 'वेस्ट टू वेल्थ' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में अपशिष्ट सामग्री से तैयार किए गए नवाचारी और उपयोगी उत्पादों का स्टाल के माध्यम से लोगों को दिखाया गया। इसका उद्देश्य लोगों को कचरे के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के प्रति जागरूक करना था। क्षेत्रीय निदेशक अविनाश किशोर ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपशिष्ट को संसाधन में बदलने की सोच पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के सजावटी और दैनिक उपयोग के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। आयोजकों ने लोगों से रीयूज, रीसाइकिल और नवाचार को अपनाकर स्वच्छ...