प्रयागराज, नवम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बेखौफ चोरों ने अब पुलिस महकमे से जुड़े कर्मचारी के घर को ही निशाना बना डाला। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रयागराज जोन कार्यालय में तैनात अनुचर अनिल कुमार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर, 18 हजार रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज पार कर दिए। मूल रूप से नवाबगंज के आनापुर निवासी अनिल कुमार परिवार संग बमरौली चौकी के द्वारिकापुरी कॉलोनी (अब्दुल रहीम चौराहा के पास) में रहते हैं। 12 नवंबर को वह किसी जरूरी काम से सपरिवार बाहर गए थे। 15 नवंबर को लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर की लाइटें जल रही थीं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: गोवा गए डॉक्टर समेत दो लोगों के मकान में लाखों की चोरी कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर जीवन भर की जमापूंजी के साथ बच्च...