प्रयागराज, सितम्बर 18 -- Prayagraj News: अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य दीपक कुमार ने शंकरगढ़ स्टेशन और पीपीजीएस/बेवरा साइडिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और परिचालन व्यवस्थाएं देखीं। अधिकारियों को व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। इसके बाद बेवरा साइडिंग में माल लदान और उतराई की व्यवस्था, सुरक्षा तथा साफ-सफाई देखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...