Prayagraj News: एटीएम कार्ड बदलकर पचास हजार उड़ाए
प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। चक मुंडेरा स्थित राजकमल सोसाइटी निवासी निरमा ठाकुर ने एटीएम कार्ड बदलकर उनकी 75 वर्षीय मां के बैंक खाते से पचास हजार पांच सौ रुपये निकालने का मुकदमा धूमनगंज थाने में दर्ज कराया है।तहरीर के अनुसार 25 जुलाई की दोपहर वह एटीएम से मां के खाते से रुपये निकालने गई थीं। एटीएम के बाहर खड़े दो युवकों में से एक ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और पिन भी देख लिया। कुछ मिनटों में छह बार में उक्त धनराशि निकाल ली गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: झांसा देकर एटीएम से निकाले 99 हजार रुपए, प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.