Prayagraj News: एक हजार ईंट पर 50 हजार का चालान, कैसे करें काम
प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ईंट-भट्ठा कारोबारियों की समस्याओं के समाधान और भट्ठों के बेहतर संचालन को लेकर बुधवार को एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। ईंट भट्ठा संचालकों ने बताया कि पहले वो ट्रक में दो हजार ईंट लाते थे। बाद में आरटीओ ने एक हजार ईंट की बात कही। जब इस पर काम कर रहे हैं तो पिकअप में कम ईंट पर भी 50 हजार रुपये तक का चालान काटा जा रहा है। ऐसे में काम करना मुश्किल हो रहा है। समस्या पर एडीएम प्रशासन ने आरटीओ को निर्देश दिया कि वो सभी की बैठक बुलाएं और दो दिन में बीच का मार्ग निकालें, जिससे जिले में ईंट की कमी न हो और नियमों का भी पालन किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.