प्रयागराज, जुलाई 22 -- Prayagraj News: करछना की लापता छात्रा का शव एक सप्ताह बाद मनकामेश्वर महादेव मंदिर के पीछे बुधवार को यमुना में उतराया मिला। पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस को आशंका है कि छात्रा ने नए यमुना पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। कीडगंज पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम को भेजकर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, करछना के सुलमई गांव निवासी दिलीप निषाद की चार बेटियों व दो बेटों में छोटी बेटी 22 वर्षीय मानसी कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। वह 16 जुलाई को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : किराये के कमरे में बीए छात्रा ने लगाई फांसी, 15 दिन पहले ही पढ़ाई के लिए आई थी शहर इसके बाद परिजनों को विवाहिता बहन के ससुराल झूंसी जाने की बात कही। लेकिन, मानसी न तो बह...