Prayagraj News: एक सप्ताह बाद लंबित मिले नामांतरण के मामले तो होगी कार्रवाई
प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि नामांतरण के मामलों का निस्तारण शीघ्र करें। एक सप्ताह से अधिक समय कहीं लगा तो इसके बाद सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आईजीआरएस में एक ही प्रकरण पर बार-बार शिकायत आने वाले आठ प्रकरणों में उन्होंने अफसरों से कहा कि शिकायतकर्ताओं से बात करें। उन्होंने धारा 116 से संबंधित पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित सभी 95 मामलों को इसी माह निस्तारित करने, धारा 24 के तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित 50 प्रकरणों को इसी माह समाप्त करने का निर्देश दिए। निस्तारण में खराब प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और अफसरों को कार्यशैली सुधारने के लिए कहा। फॉर्मर रजिस्ट्री को 15 जुलाई तक करने के लिए निर्देश दिए। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.