Prayagraj News: एक पेड़ मां के नाम' अभियान में 50 पौधे लगाए
प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। आदियोगेश्वर योग केंद्र और सेंट कोलंबस स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को थॉर्नहिल रोड स्थित साई मंदिर परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। डॉ दीप्ति योगेश्वर के नेतृत्व में योग साधकों ने औषधीय पौधे लगाए।मुख्य अतिथि जितेंद्र तिवारी, गोपाल दुआ और विजय दीक्षित ने भी पौधे रोपे। बीएल सोनकर ने प्रतिभागियों को करीब 50 पौधे वितरित किए। कार्यक्रम में राकेश मेहरोत्रा ने औषधीय पौधों के महत्व की जानकारी दी। अंत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: बच्चों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम यह भी पढ़ें- Gauriganj News: बच्चों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.