Prayagraj News: एक दर्जन गुमटियों पर चला बुलडोजर, 39 जब्त
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सरदार पटेल मार्ग स्थित यात्रिक होटल के सामने महिला पॉलिटेक्निक परिसर में मंगलवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। सुबह पांच बजे पहुंचे निगम के प्रवर्तन दल ने परिसर में लगी गुमटियों को हटाना शुरू किया। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक गुमटियां तोड़ दीं। 39 गुमटियां जब्त कर नगर निगम ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक अधिवक्ता गुमटियां हटाने का विरोध करते हुए पहुंचे, लेकिन प्रवर्तन दल ने कार्रवाई नहीं रोकी। करीब छह बजे तक पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। बताया जा रहा है कि परिसर को पार्किंग के तौर पर उपयोग किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.