प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। यमुना किनारे एक करोड़ की लागत से बनाए जा रहे प्रेरणा पार्क का महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने निरीक्षण किया। लोकार्पण समारोह के दो दिन पहले महापौर सुबह से शाम तक यमुना किनारे डटे रहे। अधिकारियों से कराए जा रहे कामों को देखा। कई निर्देश दिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पार्क और इसमें स्थापित की गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की मूर्ति का लोकार्पण करेंगे।लोकार्पण समारोह को लेकर महापौर ने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा, स्वच्छता, ...