Prayagraj News: एक अक्तूबर को प्रयागराज आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Prayagraj News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अक्तूबर को प्रयागराज आ सकते हैं। सीएम का लगभग तीन घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पहला कार्यक्रम महाशय मसुरियादीन इंटर कॉलेज में है, जहां पर प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। यहां पर सीएम की एक छोटी सी सभा प्रस्तावित है। वहीं दूसरा कार्यक्रम एनी बेसेंट के शताब्दी वर्ष का है। यहां पर भी सभा को संबोधित करेंगे। अफसरों ने सोमवार को दोनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों को देखा। डीएम मनीष कुमार वर्मा व अन्य अफसर एनी बेसेंट पहुंचे और दिशा-निर्देश दिए। हालांकि अधिकारियों का यह भी कहना है कि अभी शासन से अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.