प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ की ओर से आयोजित दो दिवसीय जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट में शांतिपुरम स्थित बीबीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक हासिल किए। प्रयागराज और आसपास के जिलों के संबद्ध संस्थानों के बीच हुई प्रतियोगिताओं में कॉलेज के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने वालों में महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ और डिस्कस थ्रो तथा पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जम्प और रिले रेस के खिलाड़ी शामिल रहे। सात रजत पदकों में महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, वॉलीबॉल टीम, टेबल टेनिस और लॉन्ग जम्प के साथ पुरुष वर्ग की शतरंज और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताएं...