Prayagraj News: एकमुश्त समाधान योजना में गृहकर पर चक्रवृद्धि ब्याज से राहत
प्रयागराज, सितम्बर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। वर्षों से गृहकर का बकाया जमा न कर पाने वाले भवन स्वामियों के लिए नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना राहत लेकर आई है। खास बात यह है कि इस योजना में गृहकर पर लग रहे चक्रवृद्धि ब्याज में छूट का भी लाभ भवनस्वामियों को मिलेगा। नगर निगम की ओर से एकमुश्त समाधान योजना 15 दिसंबर तक लागू रहेगी। इस दौरान बकाया गृहकर का भुगतान करने वाले करदाताओं से ब्याज की राशि नहीं ली जाएगी। लंबे समय से बकाया चलने के कारण जिन भवन स्वामियों पर चक्रवृद्धि ब्याज जुड़ते-जुड़ते बड़ी देनदारी हो गई है, उनके लिए यह योजना खास तौर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह योजना शासन ने लागू की है।नगर निगम ने बीते शुक्रवार को गृहकर पर वसूले जाने वाले चक्रवृद्धि ब्याजमाफी का भी संकल्प पारित कर दिया। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.