प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) की बैठक सोमवार को ब्लड बैंक में हुई। एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों पर किए गए हमले की निंदा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि हमले में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विभू मिश्रा, मेडिकल छात्र डॉ. अनुज, डॉ. आर्या, डॉ. तेजस, डॉ. बलराम, डॉ. अभिषेक और डॉ. उत्कर्ष घायल हुए हैं। एसोसिएशन ने घटना की निष्पक्ष जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। अध्यक्षता एएमए के अध्यक्ष डॉ. ज्योति भूषण ने किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एसआरएन में अधिवक्ताओं की नारेबाजी, डॉक्टर पर हमला यह भी पढ़ें- Prayagraj News: फिर वकील-डॉक्टर आमने-सामने, यातायात और इलाज ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...