Prayagraj News: एएमए की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: लाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को एएमए सभागार में आयोजित किया गया। नवगगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने दायित्व संभाला। कार्यक्रम का शुभारंभ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजुला पांडेय ने किया। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने कॉलर बदलकर डॉ. ज्योति भूषण को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। डॉ. भूषण ने कहा कि एएमए की ओर से वृद्धाश्रम खोला जाएगा और गांवों को गोद लेकर उसका समग्र विकास किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. आशुतोष गुप्ता ने वित्त सचिव, डॉ. सुभाष वर्मा ने सचिव, डॉ. एसएन प्रसाद, डॉ. राजेश मौर्या, डॉ. अनुराग वर्मा और विनीता मिश्रा ने उपाध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। साथ ही अन्य पदाधिकारियों और 40 कार्यकारिणी सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.