प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में ग्रामीण नवाचार, डिजिटल समावेशन एवं सतत विकास के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा साइंस विषय पर दो दिवसीय एआईसीटीई-वानी संगोष्ठी का शुभारंभ शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि एमएनएनआईटी के प्रो. राजीव त्रिपाठी ने कहा कि एआई कभी प्राकृतिक बुद्धिमत्ता का स्थान नहीं ले सकता। कुलपति प्रो. बीबी तिवारी ने शोध, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व पर जोर दिया। प्रतिकुलपति डॉ. एससी तिवारी ने एआई के जिम्मेदार और समावेशी उपयोग की जरूरत बताई। समन्वयक डॉ. संदीप आनंद ने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...