Prayagraj News: ऊर्जा बचाने में मददगार होगी कंप्यूटर आधारित मॉडलिंग : प्रो. जैनल
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग की ओर से आयोजित तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'केमकॉनफ्लक्स 2026' का शनिवार को समापन हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने सतत ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए नए शोध और तकनीकों पर मंथन किया। अंतिम दिन चार समानांतर तकनीकी सत्रों में 32 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण अनुकूल प्रणालियों और सतत विकास से जुड़े शोध प्रमुख रहे। मुख्य अतिथि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकर नगर के निदेशक प्रो. धनंजय सिंह ने कहा कि वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को ऊर्जा, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन जैसी तीन महत्वपूर्ण चुनौतियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.