Prayagraj News: उफनाई गंगा में नहाते समय रील बनाने में डूबे दो छात्र, मौत
प्रयागराज, सितम्बर 6 -- Prayagraj News: झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। उफनाई गंगा में रविवार दोपहर नहाते समय मोबाइल पर रील बनाते समय हाईस्कूल के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। दोनों कोचिंग से छूटने के बाद अपने एक अन्य सहपाठी के साथ सोहम आश्रम के समीप गंगा तट पर घूमने गए थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाला। घाट किनारे बेटों का शव देखकर परिजन बेसुध हो गए।आवास विकास कॉलोनी योजना-3 का सेक्टर-10 निवासी 16 वर्षीय रुद्र प्रताप सिंह पुत्र रविकांत सिंह, कटका निवासी 15 वर्षीय आर्यन विश्वास पुत्र अरुण विश्वास और छतनाग देवनगर निवासी 16 वर्षीय सुमित यादव हाईस्कूल में पढ़ते थे। तीनों सेंट्रल एकेडमी में पढ़ते थे और आवास विकास कॉलोनी में डाकघर के समीप कोचिंग पढ़ने जाते थे। तीनों छात्र रविवार दोपहर करीब 12 बजे कोचिंग से छूटने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.