Prayagraj News: उधार सामान न देने पर बुजुर्ग दुकानदार और बेटे पर हमला
प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: सामान के पैसे मांगने पर 75 वर्षीय दुकानदार और उसके बेटे पर हमला करने का मामला सामने आया है। स्टील के कड़े के वार से पिता-पुत्र लहूलुहान हो गए। बेटे के सिर में टांके लगाने पड़े। आरोप शराब के नशे में धुत एक युवक व उसके दो साथियों पर है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मुट्ठीगंज निवासी पंकज चौरसिया के मुताबिक, वह अपने पिता पुरुषोत्तम लाल के साथ आर्य कन्या चौराहे पर पान की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि 10 अक्तूबर की रात करीब सवा 12 बजे दोनों दुकान बंद कर रहे थे। इसी बीच गऊघाट निवासी बच्चा नाम का युवक अपने दो साथियों के साथ दुकान पर आया और सामान लिया। पैसे मांगने पर वह नाराज होकर विवाद करने लगा। पंकज का आरोप है कि बच्चा ने हाथ में पहने भारी कड़े से पिता के सिर और माथे पर वार कर दिया, जिससे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.