Prayagraj News: उद्योग बंधु की बैठक में बिजली बिल और भुगतान व्यवस्था के मुद्दे उठे
प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में यूपीसीडा से जुड़े मामलों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। बैठक में यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक (आर.एम.) प्रयागराज में मौजूद होने के बावजूद वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए, लेकिन उनका ऑडियो पूरी बैठक के दौरान स्पष्ट नहीं सुनाई दिया। इससे यूपीसीडा से संबंधित मुद्दों पर प्रभावी चर्चा और निर्णय नहीं हो सका। बैठक के दौरान ईस्टर्न यूपी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनय टंडन ने उद्यमियों से जुड़े बिजली विभाग के कई महत्वपूर्ण मुद्दे मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष उठाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी उद्योग का डिमांड लोड स्वीकृत (सैंक्शन) लोड से एक किलोवाट भी अधिक हो जाता है तो बिजली विभाग पूरे डिमांड लोड पर मौजूदा दरों से दोबारा सुरक्षा धनराशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.