प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (यूपीएसआईए) और बिजली विभाग के अफसरों की शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र में बिजली समस्याओं को लेकर बैठक हुई। इसमें उद्योगों की बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने पुराने और खराब आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) को चिन्हित कर बदलने तथा जरूरत के अनुसार जर्जर ब्रेकर और विद्युत तार बदलने के निर्देश दिए। बैठक में चीफ इंजीनियर राजेश कुमार, एसई केके सारस्वत, ईई रचित खन्ना, एसडीओ मदन कुमार और जेई मुनेश कुमार मौजूद रहे। यूपीएसआईए अध्यक्ष अरविंद राय के साथ राजीव नायर, नीरज कुमार, के खान, अनंत चंद्र, एमडी इजराइल, अनुज तिवारी, प्रिंस जायसवाल, राजीव कुंद्रा और अद्वैत मोहन डॉ. पुनीत अरोरा समेत अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दु...