प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। केपी इंटर कॉलेज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों एवं अतिथियों ने काली प्रसाद उद्यान में आम, अमरूद, कचनार, अमलतास आदि के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधों के गुलदस्ते भेंटकर किया। मुख्य अतिथि कायस्थ पाठशाला के महामंत्री एसडी कौटिल्य ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवन का आधार हैं। विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मुरली मनोहर सिन्हा, अंग्रेजी माध्यम के सचिव प्रदीप सिन्हा, अधिवक्ता सत्य सहाय कौटिल्य, फातिमा बानो, डॉ. रिंकू बसु, राम निवास, अनिल कुमार, राकेश कुमार, समरजीत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: एक पेड़ मां के नाम पर सकलडीहा में लगाये गये ...