Prayagraj News: उत्तर मध्य रेलवे के अफसरों की खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू
प्रयागराज, नवम्बर 27 -- Prayagraj News: उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों के बीच खेल और सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाने के साथ आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए दो दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुई। शुक्रवार को सूबेदारगंज स्थित रेलगांव के स्पोर्ट्स ग्राउंड में उत्तर मध्य रेलवे ऑफिसर्स स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट का शुभारंभ हुआ। इसमें प्रयागराज, झांसी, आगरा मंडल और मुख्यालय की टीमें हिस्सा ले रही हैं। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष हिमा चौहान सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महाप्रबंधक ने सभी टीमों को खेल भावना और नियमों के पालन की शपथ दिलाई। 27 और 28 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, कैरम और शतरंज के मुकाबले होंगे। उद्घाटन समारोह में रेलवे सुरक्षा बल के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.