प्रयागराज, नवम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एजी ऑफिस में ऑडिट दिवस के तहत चल रहे कार्यक्रमों का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। समारोह का शुभारंभ प्रधान महालेखाकार राजकुमार ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस मौके पर उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। समापन समारोह में चित्रकला, रंगोली और क्विज प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ कार्यालय में विशिष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों तथा गायन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान महालेखाकार डॉ. सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ उप महालेखाकार प्रोमी और उप महालेखाकार शैलेश अग्रवाल ने पुरस्कार प्रदान किए। डॉ. सुरेंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश के सीएजी लेखापरीक्षा कार्यालय प्रयागराज को सीएजी की ओर से तीन विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किए ...