प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: उच्च शिक्षा निदेशालय में नव-निर्मित एवं विस्तारित कंप्यूटर केंद्र का उद्घाटन बुधवार को निदेशक डॉ. मोनिका सिंह ने किया। इस केंद्र के माध्यम से ई-ऑफिस, समर्थ पोर्टल, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल, सीएम डैशबोर्ड, कोषागार संबंधी कार्यों, डिजी शक्ति पोर्टल, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस), मानव संपदा पोर्टल तथा कर्मयोगी पोर्टल से संबंधित कार्यों को किया जाएगा। केंद्र के तहत ई-कंटेंट स्टूडियो से संबंधित तकनीकी गतिविधियों को भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शैक्षणिक सामग्री एवं व्याख्यानों के निर्माण, रिकॉर्डिंग और प्रसार से संबंधित कार्यों के संचालन में सहायता मिलेगी। निदेशक डॉ. मोनिका सिंह ने कहा कि यह व्यवस्था डिजिटल शिक्षा के विस्तार तथा गु...