Prayagraj News: ई-रिक्शा में युवती से छेड़खानी, राहगीरों ने पीटा
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एमजी मार्ग से ई-रिक्शा पर सवार होकर सोमवार रात घर लौट रही युवती से एक युवक ने छेड़खानी की। चलते ई-रिक्शा में अचानक युवक की हरकत से घबराकर युवती ने शोर मचा दिया। इसके बाद राहगीरों ने युवक को जमकर धुनाई कर दी। कोतवाली पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, लेकिन युवती की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि युवती और उसके परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं की गई है। युवक के खिलाफ कार्रवाई कर चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.