प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति की बैठक रविवार को दिग्विजय सिंह मार्केट में आयोजित की गई। अध्यक्षता कर रहे समिति के संरक्षक शासकीय अधिवक्ता प्रण विजय सिंह ने कहा कि पुलिस बूथ चौराहा नई बस्ती कीडगंज में आयोजित होने वाला जन्माष्टमी महोत्सव इस बार छह दिवसीय होगा। इसके तहत चार सितंबर को जन्माष्टमी उत्सव, पांच को कलाकारों की प्रस्तुति, छह को महाआरती, सात को महारुद्राभिषेक, आठ को भव्य पालकी, नौ को पूजन, महाआरती और 10 को भंडारा होगा। अध्यक्ष राजू गुप्ता, कुंवर गजेंद्र प्रताप सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, ऋषभ केसरवानी, शिवम गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...