प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: थरवई के इस्माइलगंज में मंदिर से चोरों ने चैनल और गेट का ताला काटकर हनुमान जी की मार्बल की मूर्ति चोरी कर ली। सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थरवई पुलिस ने मौकामुआयना किया। विपुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इस्माइगंज में पूर्वजों ने मंदिर का निर्माण कराया था। सोमवार की भोर में पुजारी राम दुलार मिश्रा पूजा करने गए तो दोनों गेट का कुंडा कटा था और मार्बल की मूर्ति गायब थी। बता दें, इस्माइलगंज से एक सप्ताह पहले राधा-कृष्ण मंदिर से राधा जी की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी। कई दिन बाद ईंट के ढेर में मूर्ति मिली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...