Prayagraj News: इस्कॉन परिसर में लगेगा युवाओं का शिविर
प्रयागराज, जुलाई 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इस्कॉन मंदिर के परिसर में आध्यात्मिक, मानसिक व व्यक्तिगत विकास को लेकर यूथ रिट्रीट का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन आठ जुलाई 12 तक सुबह सात से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। यूथ रिट्रीट के जरिए मंत्र ध्यान व कीर्तन, श्रीमद्भागवत गीता का व्यवहारिक ज्ञान, कम्युनिकेशन स्कील, सोशल मीडिया व डिजिटल मार्केटिंग, फोटोग्राफी व वीडियो एडिटिंग के बारे में विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। स्किल ट्रेनिंग पूरी करने पर प्रतिभागिता करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र दिए जाने के साथ ही आगामी श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में सेवा करने का भी अवसर प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.