Prayagraj News: इविवि में विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू
प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत छात्र-छात्राओं के लिए विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं, द्वितीय परीक्षा (बैक पेपर/स्पेशल एग्जामिनेशन) और पूर्व छात्रों की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू किए हैं। परास्नातक पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर, प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर, एलएलबी के दूसरे और चौथे सेमेस्टर, बीएएलएलबी के दूसरे, चौथे, छठवें और आठवें सेमेस्टर तथा एलएलएम के दूसरे सेमेस्टर के लिए आवेदन 16 नवंबर तक होंगे। इन परीक्षाओं का परिणाम 25 नवंबर तक घोषित होगा। पीजी पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर के नियमित एवं पूर्व छात्र तथा तीसरे सेमेस्टर के पूर्व छात्र, प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के नियमित एवं पूर्व छात्र तथा सातवें सेमेस्टर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.