Prayagraj News: इविवि के प्रोफेसर से मारपीट, आधा दर्जन पर मुकदमा
प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद लाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप उनकी भाभी और भतीजे पर है। मामला पैतृक मकानों पर कब्जे के विवाद से जुड़ा है। प्रोफेसर की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डॉ. दिनेश का आरोप है कि वह छोटी बहन के निधन के बाद आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पैतृक मकान पर गए थे। वहां भाभी ललिता देवी, उनके बेटे सिद्धांत और उनके सहयोगियों प्यारेलाल, कृष्ण कुमार, राज बहादुर और जानू शर्मा ने पिता जी के समय से अन्य भाई-बहनों के उपयोग में रहे कमरे में लगाए गए ताले को खोलने का विरोध किया और चप्पल, डंडे और ईंट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। प्रोफेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.