Prayagraj News: इविवि : अब ऑनलाइन दर्ज होंगे आंतरिक परीक्षा के अंक
प्रयागराज, नवम्बर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब आंतरिक परीक्षा (सतत आंतरिक मूल्यांकन) के अंक ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने आंतरिक परीक्षा के मूल्यांकन और अंक जमा करने की व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत शिक्षकों को अब विद्यार्थियों के आंतरिक परीक्षा के अंक हार्ड कॉपी में परीक्षा विभाग को नहीं देने होंगे, बल्कि विश्वविद्यालय के परीक्षा पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। नई व्यवस्था इसी शैक्षिक सत्र से लागू की गई है। विश्वविद्यालय में स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 नवंबर से प्रस्तावित हैं। इससे पहले आंतरिक परीक्षा के अंकों को दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है। अभी तक शिक्षक आंतरिक परीक्षा का मूल्यांकन करने के बाद विद्यार्थियों के अंक हार्ड कॉपी में तैयार कर परीक्षा विभाग को सौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.