प्रयागराज, नवम्बर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विधि पाठ्यक्रमों की विषयम सेमेस्टर की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र बुधवार को जारी कर दिए। परीक्षाएं 30 नवंबर से 24 दिसंबर तक सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक चलेंगी। एलएलबी (आनर्स), बीए-एलएलबी (आनर्स) और एलएलएम के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। एलएलबी आनर्स प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा एक, पांच, 11, 15, 18 और 22 दिसंबर को होगी। एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 नवंबर से जबकि पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेंगी। बीए-एलएलबी प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो से 22 दिसंबर तक प्रस्तावित हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय : विधि...