Prayagraj News: इलेक्ट्रिक इंजनों की तकनीकी खामियां दूर करने को आईआईटी कानपुर करेगा शोध
प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलेक्ट्रिक इंजनों में आने वाली तकनीकी खामियों को दूर करने और उनके संचालन को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने तकनीकी संस्थान की मदद ली है। इलेक्ट्रिक लोको शेड कानपुर और आईआईटी कानपुर के सेंटर फॉर रेलवे रिसर्च के बीच दो समझौते हुए हैं। इनके तहत इंजनों में थर्मल स्ट्रेस और हवा के प्रवाह से जुड़ी समस्याओं का वैज्ञानिक अध्ययन कर उनके समाधान तलाशेंगे। शोध के आधार पर इंजनों की डिजाइन में सुधार के सुझाव भी दिए जाएंगे। दोनों परियोजनाओं पर करीब 35 लाख रुपये खर्च होंगे। पहली परियोजना इलेक्ट्रिक इंजनों में थर्मल स्ट्रेस यानी तापीय दबाव से जुड़ी समस्याओं के अध्ययन की है। इसका नेतृत्व आईआईटी कानपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर पीयूष कांत करेंगे। इस परियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.