Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 458 विद्यार्थियों को मिला छात्रावास
प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के करीब एक महीने बाद छात्रावास आवंटन की सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 458 विद्यार्थियों को जगह मिली है। इनमें 312 छात्र और 146 छात्राएं हैं। इस सत्र में विश्वविद्यालय में 25 राज्यों के विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। आवंटित छात्रावास में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। इस बार छात्रावास आवंटन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पहले संबंधित छात्रावास अपने स्तर पर आवंटन करते थे, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय स्तर पर हुई। इससे आवंटन को केंद्रीकृत किया गया है। जारी सूची के अनुसार, हिंदू छात्रावास में सबसे अधिक 78, एएन झा छात्रावास में 69, पीसीबी में 52, एसएसएल में 51, श्यामजी कृष्ण वर्मा हॉस्टल में 40 और शताब्दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.