प्रयागराज, नवम्बर 10 -- पीएचडी प्रवेश के लिए विभागवार साक्षात्कार Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी में 45 विषयों में कुल 959 सीटों पर प्रवेश के लिए नवंबर के मध्य से विभागवार साक्षात्कार शुरू होंगे। विश्वविद्यालय परिसर और उसके 11 संघटक कॉलेजों में उपलब्ध शोध सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरी करने का लक्ष्य है। पीएचडी प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय परिसर में 470 सीटें हैं, जबकि शेष सीटें विश्वविद्यालय के 11 संघटक कॉलेजों में उपलब्ध हैं। प्रवेश प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का विभागवार साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके आधार पर शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। कई विभागों ने साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं, जबकि शेष विभाग भी जल्द ही अपना कार्यक्रम जारी करेंगे। वनस्पति विज्ञान विभाग में में 13 नवंबर को साक...