Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय : छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर तक बढ़ी
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और विधि पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 अक्तूबर कर दी है। जिन विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में प्रवेश के लिए चयनित किया गया है, वे संबंधित छात्रावास में संपर्क कर निर्धारित तिथि तक प्रवेश ले सकते हैं। पहले निर्धारित समय में प्रवेश नहीं ले पाने वाले विद्यार्थियों को इससे राहत मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेरिट के अनुसार प्रवेश के पात्र विद्यार्थी 26 अक्तूबर तक संबंधित छात्रावास में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: विश्वविद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.