Prayagraj News: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 4.13 लाख की ठगी, केस दर्ज
प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के पट्टी धीना उर्फ लालापुर देवकली निवासी एक युवक से ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर 4.13 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।उक्त गांव निवासी रोहित सिंह ने बताया कि साइबर जालसाजों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। ठगों ने इन्वेस्टिंग के नाम पर 16 हजार, वीआईपी ट्रेडिंग के नाम पर 1.54 लाख तथा कैपिटल गेन टैक्स के नाम पर 2.54 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद जब वे स्विफ्ट चार्ज और डिक्लेरेशन चार्ज के नाम पर 3.95 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे, तब ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर सरायइनायत पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.