Prayagraj News: इनरव्हील मिड टाउन की कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद मिडटाउन की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर आरती ने अध्यक्ष, अल्पना ने सचिव और शर्मीली ने कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला। विनती, आंचल और महिमा ने नए पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि डॉ. अंकिता राज ने क्लब के सामाजिक सरोकार की सराहना की। क्लब ओर से जरूरतमंद लोगों को पांच सिलाई मशीन, पांच व्हीलचेयर, 15 रेनकोट और 100 छाते वितरित किए गए। साथ निर्धन छात्रों की 11 हजार रुपये फीस प्रदान की गयी। संचालन शिवानी अग्रवाल, संयोजन शाज़िया फरहान ने किया। आभार ज्ञापन निधि अग्रहरी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.