Prayagraj News: इनरव्हील की प्रदर्शनी में हुई खूब खरीदारी
प्रयागराज, जुलाई 22 -- Prayagraj News: इनरव्हील क्लब इलाहाबाद मिडटाउन की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आकर्षक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गयी। प्रदर्शनी का शुभारंभ पूनम गुलाटी ने किया। प्रदर्शनी में महिलाओं ने सजावटी वस्तुएं, राखियां, बच्चों के कपड़े, पर्स, गलीचे, आभूषण आदि की खूब खरीदारी की। लकी ड्रा में लोगों ने उत्साह से भाग लिया। क्लब अध्यक्ष आरती सक्सेना, सचिव अल्पना बनर्जी ने कहा कि प्रदर्शनी से प्राप्त आय से जयरूतमंद लोगों की मदद की जाएगी। उपासना हांडा, वंदना पांडेय, सोनल अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, निधि अग्रहरि, मधु गुप्ता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.